Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधा0 अधिकारी ने सेल्स ऑफिसर को रोज दो गाड़ी गैस भेजने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

लोहाघाट विधा0 अधिकारी ने सेल्स ऑफिसर को रोज दो गाड़ी गैस भेजने के दिए निर्देश।

लोहाघाट नगर में रसोई गैस लेने के लिए डिलीवरी प्वाइंट में लग रही भारी भीड़ को देखते हुए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आज बुधवार को गैस एजेंसी के सेल्स मैनेजर कुमाऊं हरीश पंत से फोन वार्ता कर लोहाघाट क्षेत्र में हो रही गैस की किल्लत के बारे में जानकारी दी। विधायक अधिकारी ने कहा रोज गैस के वाहन लोहाघाट में ना आ पाने के कारण जनता को गैस सिलेंडर लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा डिलीवरी प्वाइंट में लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। विधायक अधिकारी ने सेल्स मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा लोहाघाट गैस एजेंसी में रोज दो वाहन गैस के भेजे जाए ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चले और लोगों को दिक्कतों का सामना भी ना करना पड़े विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा जनता को रसोई गैस की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वही सेल्स मैनेजर हरीश पंत ने विधायक अधिकारी को लोहाघाट गैस एजेंसी में रोज दो वाहन गैस के भेजने का आश्वासन दिया है।

जरूरी खबरें