Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

: लोहाघाट:जिलाधिकारी ने लोहाघाट मे किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 29, 2024
जिलाधिकारी ने लोहाघाट मे किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने रविवार को 23 जनवरी को होने वाले नागर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं सभी सात बूथों के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान स्थलों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें हर दृष्टि से सही व उपयोगी पाया तथा इनमें और सुधार की आवश्यकता बताई। इन मतदान केंद्रों में पूर्व में भी चुनाव संपन्न होते आ रहे हैं । जिलाधिकारी ने जीजीआईसी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला , केंद्रीय विद्यालय एवं वन पंचायत भवन का निरीक्षण किया । जहां ठाडादूंगा वार्ड के लोग जीजीआईसी में , कचहरी वार्ड केमतदाता वन पंचायत भवन में मतदान करेंगे । जबकि बजरंगबली, रिशेश्वर एवं मीना बाजार वार्ड के लोग केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय तथा सार्कीटोला एवं लोहावती वार्ड के लोग केंद्रीय विद्यालय ( जिला पंचायत भवन) में मतदान करेंगे। इस दौरान डीएम चंपावत ने रिटर्निग ऑफिसर एसडीएम नितेश डागर को जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा चल रही नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली  जिलाधिकारी ने कहा नागर निकाय चुनावों को जिले में शांति पूर्वक संपन्न कराया जाएगा जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, वीडीओ अशोक अधिकारी,ईओ सौरभ नेगी , ललित खोलिया एवं एसएचओ अशोक कुमार पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।

जरूरी खबरें