Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लोहाघाट:मुखिया विहीन हुआ उत्तराखंड परिवहन निगम का लोहाघाट डीपो लंबे समय से एजीएम का पद खाली

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 24, 2024
:मुखिया विहीन हुआ उत्तराखंड परिवहन निगम का लोहाघाट डीपो लंबे समय से एजीएम का पद खाली उत्तराखंड परिवहन निगम के सबसे पुराने डिपो में से एक लोहाघाट डिपो आजकल बदहाली के दौर से गुजर रहा है बुधवार को परिवहन निगम के राजेंद्र फर्त्याल व अन्य रोडवेज कर्मियों ने बताया डीपो में लंबे समय से सहायक महाप्रबंधक व फोरमैन का पद खाली चल रहा है डीपो को नई बसें न मिलने के कारण खराब व समय पूरा कर चुकी बसो का मजबूरी में संचालन करना पड़ रहा है जो आए दिन रास्ते में खराब हो जाती है सहायक महाप्रबंधक व फोरमैन के न होने से कर्मियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा डीपो के रख रखाव में भी काफी दिक्कतें आ रही है जिसका असर डीपो की आय में भी पड़ रहा है तथा वर्कशॉप में भी कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है जिस कारण बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पा रही टनकपुर डीपो के एजीएम को डीपो का कार्य भार सोपा गया है रोडवेज कर्मियों ने निगम व सरकार से जल्द डीपो को नई बसें देने व सहायक महाप्रबंधक तथा फोरमैन के रिक्त पदों को भरने की मांग करी है उन्होंने कहा अगर जल्द डीपो को नई बसे नहीं दी जाती है तो डिपो की हालत बहुत खराब हो जाएगी तथा पुरानी बसों से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है मालूम हो लोहाघाट पर्वतीय जिलों में सबसे अधिक आय देने वाला डिपो है जो इस समय बदहाली के दौर से गुजर रहा है डीपो कर्मी लंबे समय से सरकार से नई बसो की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है बरसो से रोड़वेज कर्मी टिनशेड मे बने रोड़वेज कार्यालय में काम करने को मजबूर है

जरूरी खबरें