Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: भेड़खान में फिर छिले गए देवदार के पेड़ डीएम ने जताई गहरी नाराजगी कार्रवाई के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

लोहाघाट भेड़खान में फिर छिले गए देवदार के पेड़ डीएम ने जताई गहरी नाराजगी कार्रवाई के निर्देश

जनपद के सभी देवदार एवं बांज के वृक्षों के संरक्षण के दिए कड़े निर्देश

जनता को फाइलों में न उलझाएं, 2 दिवस में प्रकरणों का निस्तारण करें- जिलाधिकारीलोहाघाट क्षेत्र के भेड़खान में देवदार के कई पेड़ों को सुखाने की नियत से फिर से छिला गया है।गर्डल किए जाने के गंभीर प्रकरण पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जनपद में स्थित सभी देवदार एवं बांज के वृक्षों के संरक्षण हेतु सख्त निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हर देवदार और बांज के पेड़ को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़ों का संरक्षण केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि सभी विभागों एवं समाज का कर्तव्य है।”उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्ष संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों को क्षेत्रवार (Area-wise) जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पेड़ों को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।इसके साथ ही उन्होंने जनपद के सभी संबंधित पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनता को अनावश्यक रूप से फाइलों में न उलझाया जाए तथा सभी प्रकरणों का अधिकतम दो दिवस के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा, दोनों ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना अनिवार्य है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी,उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, आकाश जोशी, नीतू डांगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पटवारी व विभिन्न विभागों के फील्ड अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें