रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग जिला योजना के कार्यों का विकासखंड को बनाया जाए कार्यदाई संस्था।
Laxman Singh Bisht
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग जिला योजना के कार्यों का विकासखंड को बनाया जाए कार्यदाई संस्था।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन।।

लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिला योजनाओं की कार्य योजनाओं को लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से संचालित करने की मांग की है। मांग को लेकर लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण पांडे के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र सिंह रावत के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कार्यदाई सस्था विकासखंड लोहाघाट होने के बावजूद हमारी योजनाएं जिला पंचायत चंपावत में डाली जा रही है। जिससे कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों में गहरी नाराजगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा सभी योजनाएं क्षेत्र पंचायत की बैठकों में पास हुई हैं। पंचायत स्तर को मजबूत माना जाता है पर शासन प्रशासन की अनदेखी से ब्लॉक के सदस्यों को कमजोर किया जा रहा है। कहा यह योजनाएं सीमांत क्षेत्र से जुड़ी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी से उक्त सभी योजनाओं को विकासखंड लोहाघाट में स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है अगर मांगे नहीं मानी गई तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने में, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा ,राजेंद्र सिंह बोरा, राम सिंह धोनी, कपिल ढेक, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।