Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :दीपक चन्द्र मुरारी ने गेट 2026 में अखिल भारतीय 20वा स्थान किया हासिल

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

लोहाघाट दीपक चन्द्र मुरारी ने गेट 2026 में अखिल भारतीय 20वा स्थान किया हासिल

“किमोटा गांव से उठी प्रतिभा की गूंज देशभर में 14 से अधिक बार अभियंत्रण प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर दिखाई अदम्य मेहनत और जुनून”।

चंपावत जिले के लोहाघाट के कर्णकरायत के किमोटा गांव के होनहार छात्र दीपक चन्द्र मुरारी ने वर्ष 2026 की अभियंत्रण स्नातकोत्तर अभिक्षमता परीक्षा में उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। साधारण परिवेश से निकलकर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कर्णकरायत और लोहाघाट क्षेत्र में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल से प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की, जिससे उनकी तकनीकी नींव और अधिक सुदृढ़ हुई। दीपक की सबसे बड़ी विशेषता उनकी निरंतरता और बहुआयामी प्रतिभा है। उन्होंने अब तक 14 से अधिक बार इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को विभिन्न अभियांत्रिकी विषयों में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, जो उनके अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम का सशक्त उदाहरण है।

शिक्षण क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित संस्थान में वरिष्ठ शिक्षण सहयोगी (अभियंत्रण परीक्षा प्रशिक्षक) के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दीपक की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनके पिता सुरेश चंद्र मुरारी (पूर्व सैनिक) और माता सावित्री मुरारी (गृहिणी) ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और मजबूत संबल प्रदान किया। दीपक चंद्र मुरारी की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम सच्चा हो, तो हर ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता ।

जरूरी खबरें