Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:पेंशन बढ़ोतरी के धन को युवाओं को किया समर्पित विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बाटेंगे खेल सामग्री :पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 26, 2024
पेंशन बढ़ोतरी के धन को युवाओं को किया समर्पित विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बाटेंगे खेल सामग्री :पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल गेरसेण में चले विधानसभा सत्र में विधायकों व पूर्व विधायकों के वेतन व पेंशन में बढ़ोतरी की गई है सोमवार को लोहाघाट विधानसभा से दो बार भाजपा विधायक रहे पूरन सिंह फर्त्याल ने अपनी पेंशन में बढ़ोतरी के धन को विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को समर्पित किया है फर्त्याल ने कहा सरकार द्धारा उनकी पेंशन में जो भी बढ़ोतरी की गई है उस धन से वे लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के लिए खेल सामग्री का वितरण करेंगे पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा यह कार्य प्रत्येक वर्ष उनके द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सके और नशे से दूर रहे मालूम हो पूर्व में भी पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा विधायक रहने के दौरान लगातार अपने निज संसाधनों से पूरे विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को रजाई व राशन का वितरण किया जा चुका है तथा कोरोना काल में भी उनके गरीबों की मदद करने के साथ साथ उनके द्वारा राशन का वितरण किया गया था पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा इस बार भी उनका उद्देश्य युवाओं में बड़ती नशे की प्रवती को देखते हुए युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना है उनकी पेंशन में जो भी बढ़ोतरी हुई है वह उसे युवाओं को समर्पित करते हैं

जरूरी खबरें