Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नशामुक्ति केंद्र में भर्ती पाटन (लोहाघाट) के बुजुर्ग की मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 26, 2025

.नशामुक्ति केंद्र में भर्ती पाटन (लोहाघाट) के बुजुर्ग की मौत

चंपावत के एक नशामुक्ति केंद्र में 20 दिसंबर को भर्ती किया गया था आनंद बल्लभ पांडेय कोचंपावत के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक लोहाघाट का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिया गया है।जानकारी के मुताबिक लोहाघाट के पाटन-पाटनी निवासी आनंद बल्लभ पांडेय (63) आज 26 दिसंबर की सुबह चंपावत कफलांग के एक नशामुक्ति केंद्र में मृत मिले। नशामुक्ति केंद्र के संचालक दीपक जोशी ने बताया कि बृहस्तपविार रात आनंद बल्लभ पांडेय ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। सुबह 8 बजे उठाने के लिए जगाया तो वे मृत मिले। जिसकी कोतवाली में जानकारी दी गई। नशामुक्ति केंद्र के संचालक दीपक जोशी ने बताया कि आनंद बल्लभ पांडेय को केंद्र में 20 दिसंबर को भर्ती किया गया था। पाटन के जंगल में घूमने से लेकर, खुद को नुकसान करने की प्रवृत्ति थी। दिमागी रूप से दिक्कत होने की वजह से उन्हें कुछ दिन पूव ही बरेली के एक मनोचिकित्सक को दिखाया। कई दिनों से खाना नहीं खाने के बाद बुजुर्ग पांडेय ने कल बृहस्पतिवार की रात ही भोजन किया था। संचालक के मुताबिक नशामुक्ति केेंद्र में इस वक्त 16 लोग भर्ती हैं। केंद्र की गतिविधियों पर बारीक से नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इससे पूर्व करीब साल पहले चंपावत के एक अन्य नशामुक्ति केंद्र में भी एक युवा की मौत हो गई थी। कल पांडे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जरूरी खबरें