Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डिलीवरी प्वाइंटो में गैस लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। गैस मिलने से लोगों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

डिलीवरी प्वाइंटो में गैस लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। गैस मिलने से लोगों को राहत।

लोहाघाट में चार स्थानों में बांटी गई रसोई गैस। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा निर्देश दिए गए निर्देशों के तहत अब रसोई गैस को निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट में बांटा जा रहा है। मंगलवार को लोहाघाट गैस सर्विस के द्वारा प्रबंधक उमेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के पाटन पुल, पीडब्ल्यूडी कलोनी , बाड़ीगाड़ क्षेत्र तथा पेट्रोल पंप के पास उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया गया। गैस लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ गैस सिलेंडरों के साथ डिलीवरी प्वाइंटो में उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी कर्मियों के द्वारा जिन उपभोक्ताओं के द्वारा रसोई गैस की बुकिंग की गई थी उन्हें रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। रसोई गैस उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की।

गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह तथा कर्मी अशोक मेहता ने बताया आज लोहाघाट के चार डिलीवरी प्वाइंटो में रसोई गैस का वितरण किया गया उन्होंने बताया आज दो वाहनों में 438 रसोई गैस के सिलेंडर तथा 50 सिलेंडर 5 किलो के उपलब्ध हुए।

जिन्हें विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट में वितरित किया गया। कहां रसोई गैस की सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा 25 दिन से पहले रसोई गैस उपलब्ध है नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया रसोई गैस के सिलेंडरों की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को रसोई गैस लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। तो वही गैस बुकिंग के लिए गैस एजेंसी में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही।बाड़ीगाड़ क्षेत्र में, सभासद सुरेश फर्त्याल, आशीष राय तथा पूर्व सभासद राजकिशोर शाह के द्वारा गैस वितरण में सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें