Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: कार पार्किंग से शमशान घाट तक होगा स्थाई मार्ग का निर्माण। डीएम व एसडीएम ने लिया मामले का संज्ञान

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

कार पार्किंग से शमशान घाट तक होगा स्थाई मार्ग का निर्माण। डीएम व एसडीएम ने लिया मामले का संज्ञानलोहाघाट के शिवालय पुल के पास निर्माणधीन कार पार्किंग के चलते शमशान घाट व समाधि स्थल का मार्ग अवरुद्ध हो गया था ।जिस कारण ग्रामीणों को सवदाह करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बनीगांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विजय मनराल व ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन से शमशान घाट तक मार्ग निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने गंभीरता से संज्ञान लिया। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण दाई संस्था को तत्काल मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। आज सोमवार को निर्माण दाई सस्था के द्वारा अस्थाई मार्ग का निर्माण शमशान घाट के लिए किया गया। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया पार्किंग निर्माण के बाद स्थाई मार्ग का निर्माण रैंप बनाकर शमशान घाट व समाधि स्थल के लिए किया जाएगा। मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए ग्रामीणों ने जिला अधिकारी चंपावत व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को धन्यवाद दिया। इस दौरान पेसकार ललित खोलिया, ग्राम प्रधान विजय मनराल, सुमित व ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें