Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत ने निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु के जिले से बाहर संबद्ध करने की दी संस्तुति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 17, 2024
मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत ने निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु के जिले से बाहर संबंध करने की दी संस्तुति। मल्लाभैंस कोट राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ से निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा दो दबंगों के साथ मिलकर मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में कर्मचारी एवं शिक्षक पूरे कुमाऊं मंडल में धरने पर बैठे हुए हैं। चंपावत में भी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन निलंबित शिक्षक को चंपावत से अन्यत्र संबंध करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी एवं शिक्षकों की मांग है कि ऐसे विवादित शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल में संबंध करना चाहिए। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया था। आज मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड देहरादून तथा मंडलीय अपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल को लिखित पत्र में निलंबित शिक्षक को चंपावत जिले से अन्यत्र  संबद्ध करने की संस्तुति दी है। ज्ञात हो कि घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने की प्राथमिकी पिथौरागढ़ में दर्ज की गई है,परंतु वर्तमान तक गिरफ्तारी नहीं हुई है,जबकि कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठन लगातार निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं । इस संदर्भ में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष नगेंद्र जोशी सचिव हिमांशु मुरारी तथा फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने उक्त घटना को अत्यंत नंदिनीय बताते हुए कहा है कि जब तक निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शिक्षक कर्मचारी संगठनों का विरोध जारी रहेगा

जरूरी खबरें