Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट/धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ निकला चमू देवता का डोला हजारों भक्त हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 19, 2024
धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ निकला चमू देवता का डोला हजारों भक्त हुए शामिल लोहाघाट ब्लाक के गुमदेश के चमदेवल के चैतोला मेले मे शुक्रवार को चमू देवता के डोले को भक्तों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ मढ़गांव से चौखाम बाबा मंदिर तक लाया गया। 11 गांव के जत्थों ने चमू देवता मंदिर की परिक्रमा की। तथा चमू देवता को विशेष तौर पर बनाए गए चावल के पापड़ को प्रसाद के तौर पर चढ़ाया गया। प्रातः काल चौखाम बाबा मंदिर के प0मदन कलौनी और प0शंकर पांडेय ने पूजा अर्चना का कार्य किया। दोपहर को मढ़ गांव से पूजा अर्चना के बाद भक्त जनों के द्वारा चमू देवता के डोले को पहाड़ियों के रास्ते चमू देवता के मंदिर तक लाया गया जहां डोले ने मंदिर की परिक्रमा करी। डोले में चमू देवता के डांगर राहुल सिंह धामी सवार थे। चमू देवता ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया वही पुल्ला, पोखरी, जिंडी, सिरकोट जाख, गुरेली, बसकुनी, शिलिंग, चौपता के जत्थे चौखाम बाबा मंदिर पहुंचे। मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी और पंडित मदन कलोनी ने बताया 11 गांव के जत्थे तय समय मे मंदिर पहुंचते हैं वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था करें पुलिसएसएचओ पंचेसर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में तैनात रही इस मौके पर गुमान सिंह धौनी, नर सिंह धौनी, मदन सिंह धोनी,दीवान सिंह पाटनी, , शंकर चंद, खिलानंद कलौनी, जोगा सिंह धौनी, अमित प्रताप धौनी, भवान राम, मदन राम, सोबन राम, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें