Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: लोहाघाट: लोहावती नदी में गिरा कैंटर वाहन चालक सहित दो लोग कैंटर में फंसे रेस्क्यू अभियान जारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 1, 2025
लोहाघाट की लोहावती नदी में गिरा कैंटर वाहन चालक सहित दो लोग कैंटर में फंसे रेस्क्यू अभियान जारी टनकपुर से लोहाघाट की ओर आ रहा कैंटर अक्कल धारे के पास लोहावती नदी में जा गिरा दुर्घटना लगभग आज बुधवार रात 9:30 की है दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक अन्य व्यक्ति कैंटर में फंसा हुआ है दुर्घटना की सूचना मिलते ही नरेश कनौजिया, सतीश खर्कवाल मौके पर पहुंचे जहां से उनके द्वारा पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई सूचना पर तहसीलदार जगदीश नेगी, सीओ बंदना बर्मा , एसएसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार तथा बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम , फायर टीम, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है टीम के द्वारा कैंटर में फंसे लोगों निकालने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल दुर्घटना में फंसे लोगों की हालत कैसी है इसका कुछ पता नहीं चल पाया है रेस्क्यू अभियान जारी है कैंटर लोहाघाट के आरा मशीन के पास खर्कवाल फर्म की बताई जा रही है दुर्घटना में जान माल का नुकसान होने की पूरी संभावना बनी हुई है कटर से कैंटर को काटकर फंसे लोगों को निकला जा रहा है तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया दुर्घटना में वाहन चालक लीलाधर निवासी स्वाला (अमोड़ी) तथा सोनू राय निवासी चोड़ी लोहाघाट कैंटर में फंसे हुए है रेस्क्यू टीम में प्रभारी फायर स्टेशन हंसदास,डीबीआर राजेश खर्कवाल, नीरज जोशी लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा एफएम भरत सिंह, दिनेश चंद, उमेश चंद ,एसएसआई चेतन रावत,एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें