Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा पूर्व जिला महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता पर लगाए टेंडर प्रक्रिया में धाधली करने कमीशन लेने के गंभीर आरोप दोनों के बीच हुई जोरदार बहस 

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 11, 2024
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता पर लगाए टेंडर प्रक्रिया में धाधली करने कमीशन खाने के गंभीर आरोप दोनों के बीच हुई जोरदार बहस सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय लोहाघाट में 12 निर्माण कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान के नेतृत्व में टेंडर प्रक्रिया करवाई जा रही थी जिसमें क्षेत्र के कई ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे टेंडर प्रक्रिया दिनभर चली वही शाम होते ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्याम ढेक ने अधिशासी अभियंता संजय चौहान पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने नियम विरुद्ध कार्य करने के गंभीर आरोप लगा दिए ढेक ने कहा अधिशासी अभियंता ने टेंडर पढ़ने के 2 घंटे के बाद दो टेंडर फिर से एक्सेप्ट किए और जो कागज प्रक्रिया से पहले लेने थे वह बाद में लिए गए श्याम ढेक ने अधिशासी अभियंता चौहान पर 25-25 लाख के बॉन्ड बिना निविदाएं निकाले अपने चहेतों को कार्य दिए जाने का आरोप लगाया उन्होंने चौहान पर 12% कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने प्रशासन से इस टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने व जांच करने की मांग करी है वही अपने ऊपर लगे आरोपों से अधिशासी अभियंता चौहान तिलमिला गए और दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई जिससे माहौल गर्मा गया वहीं अधिशासी अभियंता ने कहा टेंडर प्रक्रिया में धांधली के आरोप सरासर गलत है टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सभी ठेकेदारों के सामने करवाई गई है टेंडर सभी के सामने खोले गए हैं उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार व झूठा बताया है अब सच्चाई क्या है यह तो जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपों में कितनी सत्यता है

जरूरी खबरें