Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सुशासन दिवस के रूप में- उनके बताए गए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सुशासन दिवस के रूप में- उनके बताए गए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को धूमधामन से मनाते हुए सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। बुधवार को एनक्सी भवन लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता कथा भास्कर गरकोटी के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वo बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने अटल जी की रचना (कदम मिलाकर चलना होगा) का उल्लेख करते हुए अपने विचार रखें सभी वक्ताओं ने बाजपेयी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता बताया। कहा कि जन नेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने ,लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसके चलते आज भी देश उन्हें याद करता है। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, राजू गढ़कोटी ,चंद्रशेखर बगोली, गंगा पाटनी ,गौरव पांडे, सूरज कुमार ,दीपक नाथ ,दीपक शाह, भगवान बहादुर रेनू गढ़कोटी बसंत पगरिया, सूरज कुमार ,अर्जुन मेहरा ,लोहित खोलिया आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें