Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बिंडा तिवाड़ी (दिगालीचौड़) में ढोल नगाड़ों के साथ निकला ब्रह्मा देवता का डोला

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 16, 2025

हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद हरेला महोत्सव का हुआ समापन।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बिंडा तिवारी दिगाली चौड़ में चल रहे दो दिवसीय हरेला महोत्सव का आज बुधवार को ब्रह्मा देवता की रथ यात्रा व विशाल मेले के साथ समापन हुआ। बिंडा तिवारी के निवर्तमान ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने बताया ।आज बुधवार सुबह ब्रह्मा देव मंदिर व दोनों खलों ढुंगा व विंडा में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बिंडा खल में ब्रह्मा देव को अवतरित कर सभी देव डांगरो के साथ ढुंगाखल लाया गया जहां ब्रह्मा देव के डांगर विद्याधर तिवारी का श्रंगार कर रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ ब्रह्मदेव की रथ यात्रा शुरू हुई।भक्तों के द्वारा जोश खरोश के साथ रस्सों के सहारे 2 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर रथ को ब्रह्म देव मंदिर दिगालीचौड़ लाया गया। रथ यात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। रथ के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए चल रही थी। भक्तों के द्वारा ब्रह्मा देव के रथ पर पुष्प व अक्षत की वर्षा की गई। ब्रह्मदेव के द्वारा सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। मंदिर पहुंचने के बाद ब्रह्मदेव के रथ ने मंदिर की परिक्रमा की। रथ में ब्रह्मा देव के साथ सेवक के रूप में अमित तिवारी विराजमान थे। रथ के आगे आगे एड़ी देवता के डांगर टीकाराम तिवारी ,कालिका की देवकी देवी, मां भगवती की पुष्पा तिवारी व कलावती देवी, सिद्ध बाबा के डांगर कमल सिंह और नवीन उप्रेती चल रहे थे ।रथ यात्रा के साथी दो दिवसीय हरेले महोत्सव का समापन हुआ तथा विशाल मेले का आयोजन किया गया मेले में दूर-दूर क्षेत्र से आए हुए व्यापारियों के द्वारा दुकानें सजाई गई जहां लोगों के द्वारा खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद लिया गया।

वही महोत्सव के भव्य समापन के लिए निवर्तमान ग्राम प्रधान मोनू तिवारी व महोत्सव कमेटी के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों व सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया। महोत्सव में हरि सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, प्रधान पुजारी संजय पांडे ,सुरेश तिवारी, फतेह सिंह भंडारी, टीकाराम तिवारी, कैलाश चंद तिवारी ,हरीश तिवारी ,नवीन चंद्र ,नारायण सिंह ,मुकेश तिवारी ,गोविंद उप्रेती ,सहित क्षेत्रीय युवाओं व ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें