Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही विद्युत बिल जमा न करने पर जिला पुस्तकालय का विद्युत कनेक्शन कटा अंधेरे में पढ़ने को मजबूर छात्र एसडीएम से लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 15, 2024
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही विद्युत बिल जमा न करने पर जिला पुस्तकालय का विद्युत कनेक्शन कटा अंधेरे में पढ़ने को मजबूर छात्र एसडीएम से लगाई गुहार लोहाघाट में शिक्षा विभाग के एक बड़ी लापरवाही सामने नजर आई है विभाग को छात्र-छात्राओं के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है लोहाघाट के जिला पुस्तकालय का कई महीनो से विद्युत बिल समय से जमा न करने के कारण विद्युत विभाग के द्वारा पुस्तकालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है जिस कारण पिछले तीन दिनों से छात्र छात्राएं अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर है लाइट न होने से लाइब्रेरी का वाई-फाई नहीं चल पा रहा है इसके अलावा पेयजल के लिए लगे आरओ बंद पड़े हैं जिस कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय प्रबंधक पर समय से लाइब्रेरी न खोलने समय से पुस्तक उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से समस्या के समाधान की गुहार लगाते हुए ज्ञापन दिया है छात्र-छात्राओं ने कहा सुबह उन्हें लाइब्रेरी के गेट पर दो से तीन घंटा लाइब्रेरी खुलने का इंतजार करना पड़ता है जबकि लाइब्रेरी को 24 घंटे खुला होना चाहिए वहीं छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में कुर्सियां उपलब्ध कराने की भी मांग करी है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने छात्र छात्राओं की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया बजट आ गया है बकाया विद्युत बिल जमा कर दिया जाएगा तथा लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा वहीं विद्युत विभाग के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया शिक्षा विभाग को विद्युत बिल जमा करने के कई नोटिस दिए गए लेकिन समय से बिल जमा नहीं किया गया जिस कारण कनेक्शन विभाग के द्वारा काटा गया है उन्होंने कहा शिक्षा विभाग पर ₹20000 का बकाया बचा है कुल मिलाकर इसे शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही माना जा सकता है जिन्हें बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है

जरूरी खबरें