Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत सह मंत्री बने भूपेंद्र देव(ताऊ)

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत सह मंत्री बने भूपेंद्र देव(ताऊ)भूपेंद्र सिंह देव ताऊ (उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी) को अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड प्रांत के सह मंत्री पद पर मनोनित किया गया है।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय युवा सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ पवन पुत्र बादल द्वारा प्रांत की कार्यकारणी घोषित की ।जिसमें डॉ जगदीश पंत को अध्यक्ष, सौरभ पाण्डेय को महामंत्री , डॉ पुष्पलता जोशी को उपाध्यक्ष, मोहन पाठक, डॉ शशि देवली, अंजू श्रीवास्तव, कमलेश बुदलाकोटी को प्रांतीय दायित्व दिया गया । कहा भूपेंद्र सिंह देव ताऊ को यह सम्मान उनके निरंतर साहित्य साधना, समाज सेवा, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का गौरवपूर्ण परिणाम है। कहा ताऊ के सशक्त मार्गदर्शन, दूरदर्शी विचारों एवं कर्मशील नेतृत्व से निश्चित ही उत्तराखंड की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धारा और अधिक समृद्ध, सशक्त एवं ऊर्जावान होगी। कहा भूपेंद्र देव इसी प्रकार साहित्य, संस्कृति एवं समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करते रहें तथा प्रदेश और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहें।अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा हल्द्वानी में आयोजित युवा सम्मेलन में चम्पावत जनपद से उपस्थित साहित्यकारों द्वारा भूपेंद्र देव को शुभकामनाए दी है । सोनिया आर्या, बबीता जोशी, एच. एन. जोशी,जगदीश गहतोड़ी, हरीश गहतोड़ी,अंकित भट्ट, गौरव बंसल,नितिन देव, पान सिंह मेहता आदि ने शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

जरूरी खबरें