Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: भारी मलवा आने से बाराकोट लोहाघाट सड़क बंद। सड़क खोलने अधिशासी अभियंता मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

भारी मलवा आने से बाराकोट लोहाघाट सड़क बंद। सड़क खोलने अधिशासी अभियंता मौके पर। बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क छड़खोला के पास आज शनिवार सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई है। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री, कर्मचारी सड़क के दोनों और फस गए हैं। सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की मशीने सड़क खोलने में जुट गई है ।अधिशासी अभियंता कांडपाल खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवा रहे हैं। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई है। कहा एक-दो घंटे के भीतर सड़क को खोल कर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।

जरूरी खबरें