Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का बाल वाटिका प्रशिक्षण का हुआ समापन ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का बाल वाटिका प्रशिक्षण का हुआ समापन ।

60 आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने लिया प्रशिक्षण।

डाइट लोहाघाट में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी मौजूद रहे। उन्होंने बाल वाटिका प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकृतियों को नौनिहालों को खेल खेल में शिक्षा देने में आसानी होगी। बाल वाटिका प्रशिक्षण में 60 आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें पाटी विकासखंड की 30 तथा बाराकोट विकास खंड की 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही। प्रशिक्षण मुख्य संदर्भ दाता शिवराज सिंह तड़ागी एमटी पुष्पा पत्नी, मीना बोरा व सीमा जोशी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के संचालक डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को काफी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रवक्ता नवीन चंद्र उपाध्याय, रामबालक मिश्रा ,कृष्ण सिंह एरी ,डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ अनिल मिश्रा ,प्रवक्ता डॉक्टर कमल गहतोड़ी, डॉक्टर अवनीश शर्मा तथा डॉक्टर पारुल शर्मा मौजूद रही।

जरूरी खबरें