Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

सूचना

: लोहाघाट:बकरा ईद को लेकर बैठक खुले में नहीं होगी कुर्बानी पुलिस अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
बकरा ईद को लेकर बैठक खुले में नहीं होगी कुर्बानी पुलिस अलर्ट   [caption id="attachment_21569" align="alignnone" width="300"] 17 जून सोमवार को पूरे देश में बकरा ईद मनाई जा रही है वहीं लोहाघाट में बकरा ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसपी चंपावत के निर्देश पर रविवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के निर्देश पर दोनों समुदायों की लोहाघाट थाने में बैठक आयोजित की गई बैठक में एसएचओ ने बकरा ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की एसएचओ ने कहा सुप्रीम कोर्ट व सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत पर्व में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाएगी ,कुर्बानी नियत स्थान व बंद स्थान पर होगी खुले में कोई भी कुर्बानी नहीं करेगा ,कुर्बानी के दौरान किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी या अशोभनीय न आचरण नहीं किया जाएगा[/caption] [caption id="attachment_21570" align="alignnone" width="300"] सोशल मीडिया पर भी कोई ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा तथा कुर्बानी के वीडियो नहीं डालेगा जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो उन्होंने कहा नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसएचओ ने बताया सुरक्षा को लेकर मस्जिदों व बाजार में पुलिस बल तैनात रहेगा वहीं क्षेत्र के बाबा हसमत व मौलाना जियाउल मुस्तफा ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए सभी से सरकार द्वारा जारी किए नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की है[/caption] वही लोहाघाट में कल मदीना मस्जिद कोली ,ईदगाह व खूना बोहरा में ईद की नमाज अदा की जाएगी बैठक में राजू गढ़कोटी ,सतीश मुरारी,बाबा हसमत ,मौलाना जिया उल मुस्तफा जावेद खान ,राज किशोर शाह ,दीपक शाह आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें