Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज, लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता गोष्ठी

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज, लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता गोष्ठीलोहाघाट।अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों के प्रति सजग बनाना था।गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भावदीप रावते ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज परिवर्तन के सबसे बड़े कारक हैं, और उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी भान होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को कानूनी सहायता सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य,डॉ. संगीता गुप्ता ने अपने संबोधन में युवाओं को सकारात्मक सोच और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा इस सार्थक आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर, लेफ्टिनेंट डॉ. कमलेश सक्टा ने कुशलता पूर्वक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें