Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खेतीखान से लापता युवक का 8 महीने बाद भी नहीं लग पाया सुराग।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

खेतीखान से लापता युवक का 8 महीने बाद भी नहीं लग पाया सुराग।पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चंपावत जिले के खेतीखान क्षेत्र से लापता युवक का 8 महीने बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पिछले वर्ष 04.09.2024 को अमर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम तपनीपाल (खेतीखान) जिला चम्पावत ने लोहाघाट थाने में आकर गुमशुदगी दर्ज करते हुए बताया था उनका पुत्र निखिल सिंह वोहरा उम्र 22 वर्ष जो कि दिनांक 03.09.2024 को घर से बिना बताये कहीं चला गया है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ था ।इस संबंध में थाना लोहाघाट में पुलिस ने FIR NO-50/2024 धारा 140(3)BNS का अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा निखिल सिंह वोहरा की तलाश हेतु सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित की गई थी । पुलिस ने गुमशुदा निखिल सिंह की काफी जगहों पर तलाश व खोजबीन की परन्तु कुछ पता नहीं चल पाया है। निखिल की तलाश में लोहाघाट पुलिस के द्वारा पुनः सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित की जा रही है ।यदि किसी को भी गुमशुदा निखिल सिंह वोहरा के बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है तो निम्न मोबाइल नम्बरों पर संपर्क करें!9411112915 थानाध्यक्ष लोहाघाट ,8077551571 जांच अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ।

जरूरी खबरें