Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मचपीपल में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक। गांव के विकास पर चर्चा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

मचपीपल में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक। गांव के विकास पर चर्चा चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मचपीपल गांव के पंचायत घर में रविवार को ग्राम प्रधान रमेश सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष सिंह महरा ,ग्राम विकास अधिकारी देव सिंह मेहता, ग्राम रोजगार सेवक पूरन सिंह के द्वारा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसमें राज्य वित्त केंद्र वित्त तथा मनरेगा के बारे में आगे आने वाले प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। तथा गांव की समस्याओं व होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में गोपाल सिंह ,बहादुर सिंह ,जोगा सिंह ,गणेशराम, लक्ष्मण राम ,हरिराम ,अमर राम, सोबन सिंह, नाथ सिंह, कुंवर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने कहा मचपीपल को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा।

जरूरी खबरें