Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

ऋषिकेश:एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

लोहाघाट:नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटाने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाटन पाटनी के जंगलों में लगी भीषण आग। चारों ओर धुआं ही धुआं।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

पाटन पाटनी के जंगलों में लगी भीषण आग। चारों ओर धुआं ही धुआं।

अभी गर्मियों का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है पर जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश न होने से जंगल पूरी तरह सूखे पड़े है। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा ने बताया आज रविवार शाम को 3:00 बजे के लगभग लोहाघाट के पाटन पाटनी के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग लगने से क्षेत्र में चारों ओर धुवां ही धुवां फैल गया है। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाने की संभावना है। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा व ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से जल्द आग बुझाने की मांग की गई है। रेंजर लोहाघाट एन0डी0 पांडे ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए रवाना कर दिया गया है टीम मौक़े पर पहुंच चुकी है आग बुझाने के प्रयास ज़ारी है। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने तथा आग लगने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है रेंजर ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आग अराजक तत्वों के द्वारा लगाई गई प्रतीत हो रही है। शनिवार शाम को भी बाराकोट लिंक रोड के जंगलों में भीषण आग लग गई थी। वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर जाकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

जरूरी खबरें