Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली में दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार ने फैलाई दहशत। कल पिंजरे में फंसा था नर गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 24, 2025

मंगोली में दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार ने फैलाई दहशत। कल पिंजरे में फंसा था नर गुलदार।

मादा गुलदार के रात भर गरजने से ग्रामीण रहे दहशत में।लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र के ग्रामीणों को अभी गुलदार के खतरे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया नर गुलदार के पकड़े जाने के बाद अब एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। उन्होंने बताया रविवार रात भर मादा गुलदार जोर जोर से गुर्रा रही थी। जिस कारण क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार की दहशत बन चुकी है ।क्षेत्र में मादा गुलदार के पंजों के निशान साफ नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग से मादा गुलदार को भी पकड़ने की मांग की है। मालूम हो कल रविवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में नरभक्षी नर गुलदार फंसा था जिसने 12 नवंबर को ग्रामीण भुवन राम को मौत के घाट उतार दिया था।जिसे वन विभाग के द्वारा अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया था।मामले में लोहाघाट रेंजर एनडी पांडे ने बताया मंगोली क्षेत्र में वन विभाग के अभी भी तीन पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगे हुए हैं जिनसे गुलदार की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा इसके अलावा वन विभाग की टीम लगातार गस्त कर रही है। रेंजर पांडे ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

जरूरी खबरें