Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:9 अप्रैल पहली नवरात्रि पर पंचेश्वर में भारत और नेपाल के श्रद्धालु संगम में करेंगे पवित्र स्नान चौखाम बाबा के करेंगे दर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 8, 2024
9 अप्रैल पहली नवरात्रि पर पंचेश्वर में भारत और नेपाल के श्रद्धालु संगम में करेंगे पवित्र स्नान 9 अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं पहली नवरात्रि पर्व पर भारत नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर के सरयू महाकाली नदी के संगम पर स्थित पंचेश्वर चौखाम बाबा के दर्शनों व संगम में पवित्र स्थान के लिए भारत सहित नेपाल से सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचेंगे सोमवार को चोखाम बाबा मंदिर के पुरोहित महेश सुतेडी ने बताया मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं नवरात्र पर्व पर संगम मे प्रात: स्नान के उपरांत पूजा पाठ की जाएगी तथा संगम में मेले का आयोजन किया जाएगा उन्होने बताया मेले में जनपद पिथौरागढ़, नेपाल राष्ट्र, व चंपावत के श्रद्धालुओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। उन्होने बताया मेला आज रात्रि रात्रि से प्रारंभ किया जाएगा। और सुबह श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान करेंगे वहीं मेले में दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों के द्वारा दुकानें सजाई जाती है मालूम हो सरयू व महाकाली नदी के संगम पर स्थित पंचेश्वर चौखाम बाबा मंदिर जो जनपद पिथौरागढ़ में पड़ता है। तथा जनपद चंपावत की कोतवाली पंचेश्वर की सीमा से लगा हुई है। चोखाम बाबा की क्षेत्र में काफी मान्यता है जिनके दर्शनों के लिए दूर-दूर क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं  

जरूरी खबरें