Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:1962 कर्मियों ने पंचेश्वर जाकर निराश्रित बैल की बचाई जान । छात्रों ने भी दिया सहयोग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

1962 कर्मियों ने पंचेश्वर जाकर निराश्रित बैल की बचाई जान । छात्रों ने भी दिया सहयोग।लोहाघाट के पंचेश्वर के एसएसबी कैंप के पास एक बेजुबान बेसहारा बैल जिसकी पूछ कट के अलग हो गई थी जिसमें लगातार खून बह रहा था। तथा पूछ में कीड़े पड़ गए थे । इंफेक्शन के चलते बैल का बचना मुश्किल था ।लगातार चार-पांच दिन से बैल उसे क्षेत्र में घूम रहा था । क्षेत्र के पशु प्रेमी वीरेंद्र ने घायल बैल की जान बचाने के लिए आज मंगलवार को पशु एंबुलेंस 1962 लोहाघाट को कॉल किया । सूचना पर लोहाघाट से 1962 एंबुलेंस तुरंत एसएसबी कैंप पंचेश्वर के पास पहुंची और बैल का ट्रीटमेंट करना शुरू किया । डॉक्टर जतिन खर्कवाल और डॉक्टर मो0 उमर खालिद ने बताया बेल की पूंछ पूरी तरह सड़ चुकी थी ।बैल की जान बचाने के लिए मौके पर ही ऑपरेशन कर पूछ काट कर बैल की जान बचाई गई। चिकित्सकों ने बताया बैल अब पूरी तरह स्वस्थ है। इस नेक कार्य मे स्कूल के बच्चों ने भी सहयोग किया । टीम मे पायलट गोविन्द तिवारी व पशु मित्र पंकज आर्या शामिल रहे। ग्रामीणों ने तत्काल सेवा के लिए 1962 टीम को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें