Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।लोहाघाट। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, रेट्रो साइलेंसर , नाबालिग वाहन चालकों तथा ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। एसपी चंपावत के निर्देश के तहत लोहाघाट में एसएचओ अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक ओवरलोड मैक्स वाहन को पकड़ा।

एसएचओ अशोक कुमार ने बताया जब पुलिस ने 9 सीटर मैक्स के भीतर सवारियों की गिनती की तो उसमें चालक सहित 18 सवारियां बैठी हुई थी।जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने बताया वाहन का चालान कर दिया गया है ।तथा वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया ओवरलोड दुर्घटना का मुख्य कारण है उन्होंने समस्त वाहन चालकों से ओवरलोड सवारिया न बैठाने की अपील की। एसएचओ ने बताया आजकल पुलिस के द्वारा रेट्रो साइलेंसर, बगैर हेलमेट ,बिनाकागजात ,ओवरलोडिंग तथा नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है ।

अभी तक कई वाहनों के चालान किए जा चुके हैं कहा अभियान लगातार जारी है। अभियान में एस आई हेमंत कठेत,एसआई कुंदन बोरा, एएसआई ललित अधिकारी, कांस्टेबल अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें