Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट : कलश यात्रा के साथ 11 दिनी शिव महापुराण का शुभारंभ कुमाऊनी परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

लोहाघाट मे भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिनी शिव महापुराण का शुभारंभ

कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर सैकड़ो महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ।लोहाघाट के प्रतिष्ठित जुकरिया परिवार के द्वारा अपने आवास हथरंगिया में 11 दिनी शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अनुष्ठान के बाद क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर भजन कीर्तनों के साथ रिकेश्वर मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया ।कलश यात्रा स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार ,मीना बाजार होते हुए हथरंगिया स्थित जुकरिया परिवार के आवास पहुंची।जहां मुख्य यजमान अनिल जुकरिया ने सपत्नीक पूजा अनुष्ठान संपन्न किए ।लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर शिव महापुराण को सफल बनाने की अपील की है। मनीष जुकरिया ने कहा शिव महापुराण का वाचन व्यास श्री कमल शिव योगी के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा तथा 22 अगस्त को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ शिव महापुराण का समापन किया जाएगा।कलश यात्रा में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अमित जुकरिया, हेमंत राय,दिनेश पुनेठा, दीपक सुतेड़ी ,बाबा आदित्य दास ,राजू गढ़कोटी, राजू जोशी ,नरेश ढेक ,अशोक जुकरिया , सचिन जोशी, कमल राय सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

जरूरी खबरें