Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:आग से धधका मझेड़ा का जंगल कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू जंगल को पहुंचा भारी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 3, 2024
आग से धधका मझेड़ा का जंगल कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू जंगल को पहुंचा भारी नुकसान बुधवार देर शाम लोहाघाट के ग्राम सभा मझेड़ा के जंगल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया मझेड़ा ग्राम प्रधान रमेश चंद्र पांडे ने बताया हवा के साथ-साथ आग तेजी से गांव की ओर पहुंच गई उन्होंने बताया ग्रामीण पूरन चंद्र का मकान आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गया पांडे ने बताया गांव के ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे पर आग काफी विकराल थी जिस पर उनके द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट तथा वन विभाग को फोन किया गया दोनों ही टीमों के पहुंचने पर लोहाघाट के फायर कर्मियों, बन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझाने में कई ग्रामीण झुलस भी गए पांडे ने बताया आग से जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है आग बुझाने में फायर व बन कर्मियों के अलावा ग्राम प्रधान रमेश पांडे ,विजय जोशी ,रामनारायण बिष्ट, पूरन उप्रेती ,पंकज उपरेती आदि शामिल रहे वहीं ग्रामीणों के द्वारा फायर व बन कर्मियों को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें