Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर मे वैगन आर से 5 लाख की शराब बरामद चालक फरार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 2, 2025

टनकपुर वैगन आर से 5 लाख की शराब बरामद चालक फरार।

जनपद चंपावत की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

एस ओ जी टीम द्वारा वेगनार कार रजि0नं0 UK03B 1097 के अंदर कुल 49 पेटी अवैध शराब बरामद

बरामद अवैध शराब की अनुमानित किमत 05 लाख ! एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस वह एसओजी की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर दिनांक 01 नवंबर को थाना टनकपुर क्षेत्र मे एस0ओ0जी0 प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में आरएफसी गोदाम के सामने गली में की गयी औचक चैकिंग के दौरान वाहन रजि0नं0 UK03B 1097 संदिग्ध हालत में मिली ।पुलिस टीम को देखकर चालक मौके पर फरार हो गया तथा वाहन की चेकिंग करने पर वाहन के अंदर से कुल 49 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया एस0ओ0जी0 व पुलिस टीम द्धारा थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।पुलिस ने कार से 12 पेटी माल्टा क्वार्टर टेट्रा पैक,37 पेटी क्वार्टर मैकडॉवेल व्हिस्की,एक वेगनार कार रंग सफेद UK03B 1097 के अंदर कुल 49 पेटी अवैध शराब, अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रुपये बरामद की है।पुलिस टीम मे एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट प्रभारी , हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह रावत , का 0उमेश राज, का0 नासिर हुसैन ,का0 सूरज कुमार शामिल रहे।

जरूरी खबरें