Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के सिन्याड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से तेंदुए के शावक की मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 23, 2025

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के सिन्याड़ी मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से तेंदुए के शावक की मौतटनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज रविवार शाम को सिन्याड़ी के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत हो। टनकपुर से चंपावत की ओर आ रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया सिन्याड़ी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के एक शावक की मौत हो गई गई और दो शावक वहीं पर मौजूद है। फर्त्याल ने कहा आशंका है मादा तेंदुआ वहीं कहीं आसपास हो सकती है। उन्होंने वाहन चालकों व यात्रियों से राजमार्ग में सतर्कता से यात्रा करने की अपील की है। पूर्व प्रमुख फर्त्याल ने बताया उनके द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई है ।वन विभाग के द्वारा मृत शावक को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

जरूरी खबरें