Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:होली रंग महोत्सव में होलियारों की टीमों को लड़वाल फाउंडेशन चंपावत ने दी 80हज़ार रुपए की पुरस्कार राशि

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 20, 2024
होली रंग महोत्सव में होलियारों की टीमों को लड़वाल फाउंडेशन चंपावत ने दी 80 हज़ार रुपए की पुरस्कार राशि रामलीला कमेटी लोहाघाट द्वारा लोहाघाट के रामलीला मैदान में कराए गए दो दिवसीय होली रंग महोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को लड़वाल फाउंडेशन चंपावत के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लड़वाल के द्वारा रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने आई जिले की 8 टीमों को 10-10हज़ार रुपए कुल 80 हज़ार रुपए की धनराशि टीमों के मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार स्वरूप दी गई लड़वाल फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉक्टर महेश ढेक ने यह धनराशि टीमों को दी डॉ महेश ने बताया लड़वाल फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र की और संस्कृति और धरोहर को आगे बढ़ाना तथा बचाना है कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह धनराशि दी गई है उन्होंने बताया अगले वर्ष से लड़वाल फाउंडेशन के द्वारा होली महोत्सव में प्रथम आने वाली टीम को 51हज़ार ,द्वितीय पुरस्कार पर 41हज़ार ,तृतीय पुरस्कार पर 21हज़ार तथा संतावना पुरस्कार के तौर पर 11हज़ार की धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी वही रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व सदस्यो ने लड़वाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लड़वाल व डॉक्टर महेश को धन्यवाद दिया गया डॉ महेश ने कहा लड़वाल फाउंडेशन होली महोत्सव में रामलीला कमेटी का पूर्ण सहयोग करेगा उन्होंने रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना करी वही रामलीला कमेटी के द्वारा कराए गए भव्य व दिव्य होली रंग महोत्सव का शानदार समापन हुआ जिसकी चारों ओर भरपूर प्रशंसा हो रही है वही रामलाल कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता वह कमेटी के द्वारा सभी सहयोगियों व क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें