Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने टनकपुर क्षेत्र का किया दौरा निर्माणाधीन भारत नेपाल ड्राई पोर्ट का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 4, 2023
कुमाऊं कमिश्नर का टनकपुर दौरा     कुमाऊं क्षेत्र के आयुक्त (कमिश्नर) दीपक रावत आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चंपावत जनपद के टनकपुर बनबसा क्षेत्र पहुंचे जहां पहुंचकर सर्वप्रथम कमिश्नर रावत ने चंपावत के बनबसा क्षेत्र में निर्माणाधीन भारत नेपाल सूखा बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) का निरीक्षण किया और वर्तमान हालातों को समझा निरीक्षण के उपरांत कमिश्नर रावत बनबसा एनएचपीसी पहुंचे जहां सभागार में आयुक्त दीपक रावत ने स्थानीय जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर क्षेत्र के विकास के लिए गतिशील योजनाओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वही मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर रावत ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके तहत फोरलेन हाईवे का निर्माण होना एवं लगभग 177 करोड़ की लागत से ड्राई पोर्ट का निर्माण होना है साल 2024 जुलाई माह तक यह कार्य पूरा होना है इससे आने वाले समय में स्थानीय लोगों को विकास और रोजगार प्राप्त होगा साथ ही यह प्रोजेक्ट दोनों देशों के लिए इकोनॉमिकल दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

जरूरी खबरें