Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सूचना

: लोहाघाट:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कोली ढेक जेजेएम योजना महिलाओं का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन सीएम को भेजा ज्ञापन जल निगम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप प्रशासन नहीं ले रहा सुध 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 21, 2025
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कोली ढेक जेजेएम योजना महिलाओं का एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन सीएम को भेजा ज्ञापन जल निगम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप प्रशासन नहीं ले रहा सुध चंपावत जिले में जल जीवन मिशन योजना में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आते जा रहे हैं वहीं लोहाघाट की कोली ढेक ग्राम सभा के देवखुरा तोक के लिए बन रही जेजेएम योजना में भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं शुक्रवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरीश ढेक के नेतृत्व में देवखुरा तोक की अनुसूचित जाति की महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में पेयजल योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गिरीश ढेक व महिलाओं ने जल निगम के अधिकारियों पर ठेकेदार की मिली भगत से योजना में भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने बताया जल निगम ने 3 साल पहले पानी के नल घर-घर में लगाए जिनमें आज तक पानी की बूंद नहीं टपकी है जलनिगम ने उनकी योजना से दूसरी ग्राम सभा को जोड़कर सरकारी धन का गवन किया गया है महिलाओं ने कहा पूर्व में दो बार उनके द्वारा एसडीम लोहाघाट को ज्ञापन दिया गया फिर भी कोई सुनवाई नहीं की गई ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन प्रशासन व जल निगम के अधिकारी खामोश बैठे हुए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री व डीएम चंपावत से योजना की तत्काल जांच ग्रामीणों की मौजूदगी में करने तथा भ्रष्टाचारियो पर कार्यवाही की मांग की है मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ग्रामीणों ने कहा झील के किनारे रहने के बावजूद भी बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरसने को मजबूर है प्रधानमंत्री मोदी की जल जीवन मिशन योजना को जल निगम के अधिकारियों ने पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है चंपावत जिले में योजना का मखोल बनाकर रख दिया गया है प्रदर्शन करने में रेखा देवी, महेश्वरी देवी, ईश्वरी देवी ,आशा देवी ,दीपा देवी ,सरपंच गोपाल सिंह ,माया देवी, मनोहरी ,आशा करायत ,ममता मोनी ,महेश फर्त्याल, नरेश सिंह महरा ,मोहन राम ,अंकिता सहित कई महिलाएं मौजूद रहे

जरूरी खबरें