Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: खटीमा:चार दिन बाद बरामद हुआ शारदा नहर में डूबे छात्र का शव 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 4, 2024
चार दिन बाद बरामद हुआ शारदा नहर में डूबे छात्र का शव शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने के कारण डूब गए छात्र राजा डसीला का शव घटना के चौथे दिन बरामद कर लिया गया। बताते चलें कि खटीमा में रहकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा डीडीहाट निवासी छात्र राजा डसीला बीती एक मई बुधवार के दिन अपने दो दोस्तों उदय सिंह एवं पंकज के साथ शारदा नहर में नहाने के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह घाट से फिसल कर नदी के तेज प्रवाह में बह गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस के जवानों के द्वारा राजा के शव को तलाश करने की बहुत कोशिश की गई परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके उपरांत जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देश पर एनडीआरफ, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर राजा के शव की तलाश का प्रयास किया। जिसमें घटना के चौथे दिन सफलता मिली और शारदा नहर से डूबे हुए छात्र राजा डसीला का शव बरामद कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने स्वयं खटीमा नागरिक चिकित्सालय पहुंचकर छात्र के परिजनौ से मुलाकात करी और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें