Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कालाढूंगी:दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक जिंदा जले। दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक जिंदा जले। दर्दनाक मौत कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर आज देर सायं दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया हादसे की वजह की जांच की जा रही है। मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर सायं दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद एक बाइक के तेल के टैंक में धमाका हुआ। धमाके के साथ ही दोनों बाइक सवार आग की लपटों से घिर चुके थे। स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में गौजाजाली निवासी नूर और सइदा नामक पति पत्नी घायल भी हुए हैं। उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। उनकी हालत अभी खतरे में ही बताई जा रही है।

जरूरी खबरें