Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : आग से धधके बाराकोट के जंगल फायर ब्रिगेड व वन विभाग मौके पर वन संपदा को भारी नुकसान ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 23, 2025

आग से धधके बाराकोट के जंगल फायर ब्रिगेड व वन विभाग मौके पर वन संपदा को भारी नुकसान ।चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के जंगलो मे बुधवार को भीषण आग लगी हुई है। आग ने क्षेत्र के लड़ीधुरा, टाड़ी व ईजड़ा के जंगल को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया है। दोपहर में टाड़ी के जंगलों में भीषण आग लगी थी आग इतनी विकराल थी कि जंगल से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंच गई। इसके अलावा देर शाम क्षेत्र के ईजड़ा व लड़ीधुरा के जंगलों में भीषण आग लग गई । ईजड़ा में हवा के साथ-साथ आग तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीम प्रभारी फायर ब्रिगेड प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ।आग ने बहुत बड़े जंगल के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया लड़ीधुरा के वन पंचायत के जंगल मे लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा बताया टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। ईजड़ा में फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड प्रभारी ने बताया आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। आग बुझाने में फायरमैन उमेश कुमार,फायर वूमेन पूजा राणा ,नीलम राणा शामिल है।

जरूरी खबरें