Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के लोह शिल्पी अमित ने लोहे में उकेरी मुख्य सचिव की शानदार तस्वीर मुख्य सचिव ने थपाथपाई पीठ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

लोह शिल्पी अमित ने लोहे में उकेरी मुख्य सचिव की शानदार तस्वीर मुख्य सचिव ने थपाथपाई पीठ।

मुख्यमंत्री धामी भी कर चुके हैं अमित की कला की सराहना। प्रगति महिला समूह के संचालक लोह शिल्पी अमित कुमार के लोह शिल्प की सराहना करने से आज मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी खुद को नहीं रोक सके। लोहाघाट के प्रमुख लोह शिल्पी अमित कुमार के द्वारा मुख्य सचिव आनंद वर्धन व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की तस्वीर को लोहे में उकेर कर उन्हें भेंट की। अपनी शानदार तस्वीर को देखकर मुख्य सचिव व कुमाऊं कमिश्नर ने अमित कुमार की कला की सराहना की। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा अमित के द्वारा ग्रोथ सेंटर लोहाघाट में महिला समूह के साथ मिलकर बनाए जा रहे लोहे के बर्तनों व अन्य उपकरणों की जानकारी मुख्य सचिव को दी। मुख्य सचिव के द्वारा लोह शिल्प को आगे बढ़ाने के लिए अमित कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्य सचिव ने लोहाघाट की कोली ढेक झील में अमित के स्टॉल का निरीक्षण कर उनके द्वारा बनाए गए लोहे के बर्तनों व अन्य उत्पादों को काफी पसंद किया तथा उनकी पीठ थपथपाई। मुख्य सचिव ने कहा आज सरकार के द्वारा शिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं तथा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। मालूम हो दिल्ली प्रगति मैदान में लगे मेले में अमित के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर को भी लोहे में उकेरा गया था और इस तस्वीर को मुख्यमंत्री धामी को भेंट किया गया था। अपनी लोहे में बनी सुंदर तस्वीर को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भी अमित की कला की भूरि भूरि प्रशंसा की गई थी।

जरूरी खबरें