Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: लोहाघाट: नगर पालिका की निर्माणाधीन पार्किंग में इनोवा दुर्घटनाग्रस्त बाल बाल बचा वाहन चालक लोगों ने पालिका व निर्माणदाई संस्था को बताया दुर्घटना का जिम्मेदार, निर्माणाधीन स्थल पर नहीं लगे है बेयरकेटिंग व चेतावनी बोर्ड

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 5, 2023
  मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे लोहाघाट के व्यस्ततम मीना बाजार चौराहे पर नगर पालिका के निर्माणधीन पार्किंग में गाजियाबाद से आई इनोवा (UP 14DZ4500 )दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में चालक राकेश को हल्की चोटे आइ हैं चालक राकेश ने बताया दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था पर नगर पालिका व निर्माणदाई संस्था के द्वारा निर्माण स्थल पर कोई भी बेयरकेटिंग,चेतावनी बोर्ड या कासन टेप नहीं लगाया गया जिस कारण रात होने के कारण उन्हें मार्ग का सही अंदाज न आने के कारण वाहन दीवार से नीचे गिर गया वहीं नगर के लोगों ने दुर्घटना का जिम्मेदार पालिका व निर्माणदाई संस्था को बताते हुए कहा यह नगर का व्यस्ततम चौराहा है जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं ,अस्पताल जाने वाले मरीज व वाहन आते जाते रहते हैं लोगो ने कहा इस स्थान में पालिका के द्वारा पुराने पालिका के कार्यालय को तोड़कर कार पार्किंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन पालिका व निमार्णदाई संस्था के द्वारा नियमानुसार यहां पर चेतावनी बोर्ड के साथ-साथ कासन टेप,बेयरकेटिंग तक नहीं लगाए गए हैं जिस कारण यहां पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाज नहीं हो पा रहा है जिस कारण यह दुर्घटना हुई है लोगों ने पालिका व निर्माण दाई संस्था से  नियमानुसार निर्माण स्थल पर चेतावनीबोर्ड,बेयरकेटिंग व कासन टेप लगाने की मांग करी है ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो सके वाहन गाजियाबाद निवासी चित्रांश सक्सेना का है जो अपने किसी कार्य से अपने साथियों के साथ लोहाघाट आए हुए थे गनीमत रही दुर्घटना के समय वाहन में सिर्फ चालक राकेश ही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था जो कि दवा लेने बाजार आया हुआ था दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है वही पालिका व निर्माणदाई संस्था के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण स्थल पर चेतावनी बोर्ड व कासन टेप लगाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके प्रशासन को भी मामले का संज्ञान लेना चाहिए कुल मिलाकर एक बड़ी वाहन दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई

जरूरी खबरें