Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: पिथौरागढ़: धारचूला क्षेत्र मे जीप के ऊपर गिरी चट्टान आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 8, 2023
पिथौरागढ़ के धारचूला में जीप के ऊपर गिरी चट्टान आधा दर्जन लोगों के दबे होने की सूचना धारचूला के लमारी–बूंदी के बीच कोथला में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है बोलेरो कैम्पर गाड़ी पर एक भारी चट्टान गिर गई है दुर्घटना मेंआधा दर्जन से ज्यादा लोगों के दबने की सूचना सामने आ रही है रविवार को पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग के कोथला में, थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर वाहन दब गया।दर्दनाक हादसे में चालक सहित नौ लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जब बोलेरो कैंपर वाहन, यात्रियों को लेकर धारचूला लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। गौरतलब है, जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। जिस कारण सूचना देर से मिलने के कारण राहत बचाव  देर से शुरू हो सका एसडीएम धारचूला ने बताया राहत बचाव कार्य में  एसएसबी ,पुलिस वह एसडीआरएफ के साथ-साथ दो पोक लैंड मशीन लगी हुई है

जरूरी खबरें