Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: चम्पावत:श्यामलाताल झील में नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 23, 2024
श्यामलाताल झील में नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना चंपावत जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर श्यमलाताल झील में एक नेपाली मजदूर डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस का शव बरामद नही हुआ है। जानकारी के मुताबिक नेपाली मजदूर अपने साथियों के साथ मजदूरी के बाद झील में नहाने गया था।गुरूवार को सूखीढ़ाग से पांच किमी दूरी पर स्थित पर्यटक स्थल श्यमलाताल झील मे नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना मिली। जिसक बाद ढूलीगाड़ पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी मजदूर का कोई पता नही चल सका है। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल का रहने वाला 55 वर्षीय धीरज मल अपने साथियों के साथ मजदूरी के बाद लौटने पर झील में नहाने के लिए चले गए थे। जिसके बाद काफी देर तक कोई पता न चलने पर साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिक अपने साथियों के साथ परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था।

जरूरी खबरें