Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: मानसून काल मे डीएम चंपावत ने बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़ने के कर्मचारियों को दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 6, 2023
  मानसून काल एवं समय-समय पर भारत मौसम विभाग द्वारा जिले में समय- समय पर भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति व बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अवकाश की आवश्यकता होने पर अपने स्थान पर द्वितीय अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश स्वीकृत कराएंगे व स्वीकृत अवकाश के दौरान भी कोई अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। प्राकृतिक आपदा की स्थिति तथा उच्च स्तर से जारी चेतावनी में *आपदा संबंधित सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर05965-230819, 230703 (1077),9917384226, 7895318895 पर तुरंत दी जाएगी*। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि इन निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें