Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: उत्तराखंड में नए व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग संचालकों को 3 वर्ष तक अनुज्ञा शुल्क में मिलेगी छूट लोहाघाट की झूमाधूरी व बाणासुर किले की साइट भी है चिन्हित पर्यटन विभाग की शानदार पहल

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 9, 2024
उत्तराखंड में नए व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग संचालकों को 3 वर्ष तक अनुज्ञा शुल्क में मिलेगी छूट लोहाघाट की झूमाधूरी व बाणासुर किले की साइट भी है चिन्हित पर्यटन विभाग की शानदार पहल उत्तराखंड पर्यटन विभाग के द्वारा प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पर्यटकों को रिझाने तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है पर्यटन विभाग के द्वारा प्रदेश में पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नए व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग संचालकों को 3 वर्षों तक अनुज्ञा शुल्क में छूट दी जाएगी पर्यटन विभाग के द्वारा यह छूट सिर्फ चिन्हित साइट्स पर ही दी जा रही है चिन्हित साइट में चंपावत जिले के लोहाघाट के झूमाधूरी व बाणासुर किले को भी चिन्हित किया गया है इसके अलावा देहरादून का दूधली गांव व सनगांव टिहरी में तीमली गांव ,पौड़ी में बड़ाखोलू व रौतेला गांव ,पिथौरागढ़ में मोस्टमानू तथा गंगोलीहाट का जीवल गांव बागेश्वर में नेल, जोलकांडे ,बिनाई , झंडीधार ,अल्मोड़ा में बिनता तथा नैनीताल जिले में मंगोली को चिन्हित किया गया है वही पर्यटन विभाग के द्वारा प्रदेश के युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर खुद को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में अपना सहयोग देने की अपील करी है कुल मिलाकर स्थानीय युवा इस शानदार योजना का लाभ उठाकर खुद को रोजगार से जोड़कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं युवाओं को आगे आना चाहिए

जरूरी खबरें