Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: चमियाला में आयोजित 31 में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह में चंपावत जिले के दो पत्रकारों को उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता सम्मान से किया गया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 9, 2023
  घनसाली के चमियाला गांव में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के द्वारा आयोजित दो दिवसीय उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह में चंपावत जिले को भी गौरवान्वित होने का मौका मिला समारोह में चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष व न्यूज़18 के पत्रकार कमलेश भट्ट व टनकपुर के प्रिंट मीडिया के पत्रकार हिमांशु जोशी को प्रदेश के पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया जिले के दोनों पत्रकारों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर चंपावत जिले के पत्रकारों व क्षेत्र के लोगों के द्वारा दोनों पत्रकारों को बधाइयां दी गई मालूम हो 25 मार्च 1988 को अपनी जनहित वह निडर व इमानदार पत्रकारिता की वजह से पत्रकार उमेश डोभाल की शराब माफियाओं के द्वारा हत्या कर दी गई थी 1991 से उनकी याद में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष जनकल्याण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है इस पुरस्कार का उद्देश्य स्वर्गीय उमेश डोभाल की तरह प्रदेश के युवा पत्रकारों को निडरता पूर्वक इमानदारी से गलत का पर्दाफाश करने के लिए प्रेरित किया जा सके

जरूरी खबरें