Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट में बाल्मीकि समाज ने बाल्मीकि मंदिर के पीछे बनी मीट की दुकान को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सीएम को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 11, 2023
लोहाघाट में बाल्मीकि समाज ने बाल्मीकि मंदिर के पीछे बनी मीट की दुकान हटाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन अखिल भारतीय श्री बाल्मीकि नवयुवक संघ ने नगर पालिका की मीट मंडी में बाल्मीकि मंदिर के पीछे बनी मीट की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने 10 दिन के भीतर मीट की दुकान न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश बाल्मीकि और जिलाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में बाल्मीकि समाज के लोगों ने मंदिर के पीछे की मीट की दुकान को हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर मार्ग में चंपावत जिले का एकमात्र लगभग 40 वर्ष पुराना भगवान बाल्मीकि का मंदिर है। मंदिर के पीछे एक समुदाय विशेष के मीट व्यापारी द्वारा दुकान का रास्ता बंद कर दिया है। तथा उसकी मीट की दुकान मंदिर की दीवार से लगी है। जिससे मंदिर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। तथा उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं बाल्मीकि समाज के लोगों ने मंदिर के समीप बनी दुकान को हटाकर अन्यत्र बनाने की मांग की है। 10दिन के भीतर दुकान को न हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वही दुकान को हटाने की मांग को लेकर बाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, बाल्मीकि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित पुलिस को ज्ञापन भेजा वही दो समुदायों का मामला होने पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रदर्शन करने में दल नायक हरचरन, ममता, संतोष, नीतू, बबलू, बुद्धसेन,महेश, दिनेश, दलीप, राजेंद्र, समंता आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें