Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: चंपावत: बेलखेत में सवारी से भरी कार में गिरा पत्थर, चालक गंभीर रूप से घायल/ बाल बाल बचा बड़ा हादसा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
चंपावत बेलखेत में सवारी से भरी कार में गिरा पत्थर, चालक गंभीर रूप से घायल चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बेलखेत के पास एक कार में अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुरुवार सुबह 5.30 बजे के आसपास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या यूके 05 टीए 5797 के ऊपर बेलखेत के समीप अचानक पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गया। जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा था। बताया कि उक्त वाहन चालक सहित पांच लोग सवार थे। अन्य लोग बाल बाल बच गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जरूरी खबरें