Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: हरिद्वार:पाकिस्तान से पूर्वजों की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचे हिंदू परिवार

Laxman Singh Bisht

Mon, May 6, 2024
पाकिस्तान से पूर्वजों की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचे हिंदू परिवार पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचा है। हरिद्वार के मठ मंदिरों के दर्शन करने के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं ने अपने परिजनों की अस्थियों को आज मां गंगा में विसर्जित किया। उनके तीर्थ पुरोहितों द्वारा हर की पौड़ी पर पूरे विधि विधान के अस्थियों का विसर्जन कराया गया। मालूम हो जिन दिवंगत लोगों की अस्थियों को आज मां गंगा में विसर्जित किया गया उनकी मृत्यु कई साल पहले हो गई थी लेकिन वीजा न मिलने के कारण परिजन उनकी अस्थियों को संभालकर रखें हुए थे। पाक श्रद्धालुओं ने बताया कि जब उनके यहां किसी की मृत्यु हो जाती है तो मोक्ष के लिए अस्थियों को मां गंगा में ही विसर्जित किया जाता है। लेकिन वीजा न मिलने के कारण वो अस्थियों को सालों तक संभाल कर रखते हैं और जब वीजा मिलता है तो सामूहिक रूप से हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन कर मां गंगा की मोक्ष की कामना की जाती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओ को अस्थि विसर्जन के लिए विशेष वीजे की व्यवस्था की जाए।

जरूरी खबरें