Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : गंगोत्री हाईवे में हेलीकॉप्टर क्रैश 6 की मौत राहत एवं बचाव कार्य जारी मुंबई व आंध्र प्रदेश के थे यात्री।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

गंगोत्री हाईवे में हेलीकॉप्टर क्रैश 6 की मौत राहत एवं बचाव कार्य जारी मुंबई व आंध्र प्रदेश के थे यात्री।आज प्रातः गंगनानी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो एक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है । सूचना पर स्थानीय पुलिस, SDRF, फायर, मेडिकल व अन्य राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर हैली एयरो ट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में 07 लोग सवार थे (पायलट सहित)। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 की मृत्यु और 1 घायल हैं। यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।राहत एवं बचाव कार्य जारी है।इस हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे — 1 पायलट और 6 यात्री, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

1. विनीत गुप्ता

2. अरविंद अग्रवाल

3. विपिन अग्रवाल

4. पिंकी अग्रवाल

5. रश्मि

6. किशोर जाधव

7. CAPT. ROBIN SINGH (पायलट)

प्राप्त सूचना के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हो गया है। उत्तरकाशी पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

जरूरी खबरें